✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
तालाब किनारे चल रहा था जुए का फड़, तुमगांव पुलिस ने 7 जुआरियों को दबोचा
₹3.32 लाख की सामग्री जब्त, स्कूटी, बाइक, स्विफ्ट कार और मोबाइल भी पुलिस के कब्जे में
महासमुंद, 13 अक्टूबर 2026। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश-बेलटुकरी स्थित तालाब के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी रकम और ताश की पत्तियों के साथ दोपहिया वाहन, कार एवं मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 32 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की है। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य जुआरियों की तलाश जारी है।
घेराबंदी कर पकड़े गए 7 आरोपी
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावश-बेलटुकरी के तालाब के पास खुले स्थान पर कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर तुमगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
नगदी सहित 3.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 17,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की हैं। इसके अलावा एक स्कूटी, मोटरसाइकिल, स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त की गई समस्त सामग्री की कुल कीमत 3,32,400 रुपये बताई गई है।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
तुमगांव पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!