✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर — आनंद गुप्ता, लोरमी | जिला मुंगेली
लोरमी, 30 सितंबर 2026। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) कार्यालय एवं तहसील कार्यालय लोरमी में लिपिकीय स्टाफ की कमी के चलते आम नागरिकों, किसानों एवं छात्रों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष राम स्वरूप के संयुक्त नेतृत्व में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की उपस्थिति में एसडीएम लोरमी को ज्ञापन सौंपकर आय प्रमाण पत्र, बंटवारा, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों में आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने तहसील कार्यालय में आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से एसडीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आवश्यक लिपिकीय स्टाफ की कमी के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता के हक और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।
वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर एकजुट हैं और आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया जाएगा।
शहर मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक ने भी ज्ञापन सौंपते हुए तहसील कार्यालय से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान घनश्याम वर्मा, पवन अग्रवाल, लल्ला सिंह ठाकुर, राम स्वरूप, श्याम प्रदीप दुबे, नितेश पाठक, धनंजय दुबे, पुरुषोत्तम मार्को, विद्यानंद चंद्राकर, रानू कश्यप, ललित धुर्वे, प्रकाश साहू, सुरेश जायसवाल, भागवत ढीमर, बंटी खत्री, रमेश कश्यप सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📍 लोरमी, जिला मुंगेली | 30 सितंबर 2026
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!