बिलासपुर (तखतपुर)। तखतपुर क्षेत्र में नदी-नालों और बांधों के किनारे छिपकर जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। नगोई एनीकट डेम के पास ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 4 जुआरियों को पुलिस टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। मौके से 2,700 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तखतपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट डेम के पास जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही कई जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन घेराबंदी कर 4 आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
* ओमप्रकाश जायसवाल (पिता: चंदकुमार) — निवासी साकेत, मुंगेली
* धरम ध्रुव (पिता: कुमार ध्रुव) — निवासी जरेली, तखतपुर
* रोहित यादव (पिता: रामचंद यादव) — निवासी नगोई, तखतपुर
* रोहित कौशिक (पिता: श्रवण कौशिक) — निवासी नगोई, तखतपुर
जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल 2,700 रुपये जब्त किए। सभी के खिलाफ थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 568/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक हरीश यादव, राजकुमार, नरेश निराला और त्रिलोक सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और सट्टे के अड्डों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!