✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
राजनांदगांव, 02 अक्टूबर 2026। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी कैलाश सेठी (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में मीनाक्षी नगर, दुर्ग में निवासरत बताया गया है।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी कैलाश सेठी ने “प्योर ट्रेडिंग” नामक कंपनी में निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का भरोसा दिलाकर दोनों महिलाओं से रकम ली।
- प्रार्थिया प्रतिमा पाल, वार्ड-21 डोंगरगढ़ से 30 मई 2023 से 4 मई 2025 के बीच कुल 27.50 लाख रुपये लिए गए। इनमें से 19 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 8.50 लाख रुपये वापस नहीं किए गए।
- प्रार्थिया नमिता चौबे, न्यू सब्जी मंडी डोंगरगढ़ से 7 फरवरी 2023 से 7 मई 2025 के बीच कुल 55 लाख रुपये लिए गए। इनमें से 26.80 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 28.20 लाख रुपये वापस नहीं किए गए।
इस प्रकार दोनों प्रार्थियों से कुल 82.50 लाख रुपये लिए गए, जिनमें से 45.80 लाख रुपये वापस किए गए और शेष 36.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
BNS की धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 413/2026 एवं 414/2026 दर्ज कर धारा 318(4), 238 BNS के तहत विवेचना शुरू की गई।
SP सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, ASP कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं SDOP केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु DSP सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कैलाश सेठी को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 01 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!