Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डेढ़ सौ साल से जल रहा रावण, पीढ़ियां बदलीं लेकिन नहीं टूटी सुपेला की परंपरा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सुपेला का रावण भाटा केवल रावण दहन का मैदान नहीं, बल्कि करीब 150 साल पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना से भी पहले यहां विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया जाता रहा है। समय बदला, पीढ़ियां बदलीं और शहर का स्वरूप भी बदल गया, लेकिन सुपेला में रावण दहन की परंपरा आज भी कायम है।

 

🚩 ग्रामीणों ने शुरू की थी परंपरा

 

स्थानीय निवासी एवं पार्षद केशव चौबे के अनुसार, जब सुपेला ग्राम पंचायत हुआ करता था, तब ग्रामीणों ने यहां रावण की प्रतिमा स्थापित कर उसके दहन की परंपरा शुरू की थी। उस समय आसपास के लगभग 15 से 20 गांवों के लोग बैलगाड़ियों से रावण दहन देखने सुपेला पहुंचते थे। कई परिवार तो आयोजन में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही आकर ठहर जाते थे।

 

🎡 रावण दहन के साथ लगता था विशाल मेला

 

उस दौर में रावण दहन के अवसर पर यहां बड़ा मेला भी आयोजित होता था। मेले में दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंचते थे और खरीदारी के साथ उत्सव का आनंद लेते थे।

 

केशव चौबे ने बताया कि उस समय भगवती ताम्रकार सरपंच और उनके पिता बोरो प्रसाद चौबे उपसरपंच थे। ग्रामीणों की सहभागिता से शुरू हुई यह परंपरा समय के साथ आगे बढ़ती रही और आज भी लोगों की आस्था एवं उत्साह से जुड़ी हुई है।

 

🙏 45 वर्षों से परंपरा के साक्षी हैं कृष्ण सेन

 

स्थानीय निवासी कृष्ण सेन ने बताया कि एक समय दुर्ग जिले में रावण दहन के लिए सुपेला रावण भाटा की अलग पहचान हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि वे करीब 45 वर्षों से इस परंपरा को देखते आ रहे हैं। विजयादशमी के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते थे और दूर-दूर से परिवार रावण दहन देखने पहुंचते थे।

 

🌿 नई पीढ़ी संभाल रही विरासत

 

सुपेला का रावण भाटा आज भी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक उत्सव का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। करीब डेढ़ सदी से चली आ रही इस परंपरा को अब युवा पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

 

सुपेला का रावण दहन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों की यादों और सामूहिक सहभागिता की विरासत है, जिसने समय के साथ अपनी पहचान कायम रखी है।

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos