Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डीमैट में शेयर जमा करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
22 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग, 17 सितंबर। छावनी पुलिस ने डीमैट खाता खुलवाकर शेयर जमा करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी यतेंद्र सिंह डहरिया उर्फ शिबू (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मैत्री नगर रिसाली, भिलाई निवासी अभिषेक जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2024 में आरोपी ने खुद को मोतीलाल ओसवाल का ब्रोकर और गोल्ड लोन व्यवसायी बताते हुए उनकी पत्नी निकिता जैन के नाम से डीमैट खाता खुलवाया। आरोपी ने CDSL में शेयर जमा करने का भरोसा दिलाया और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे 15 लाख रुपये ले लिए।

विवेचना के दौरान पुलिस को विक्की सिंह संधू, विश्वजीत सिकदार और माधव तांडी द्वारा गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे गए आभूषणों को अन्यत्र बेचने से संबंधित तथ्य भी सामने आए हैं। शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और बिलासपुर के मोपका निवासी यतेंद्र सिंह डहरिया को गिरफ्तार किया।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, डीमैट खाता, गोल्ड लोन सहित किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था की अधिकृतता, दस्तावेज और बैंकिंग विवरण का आवश्यक रूप से सत्यापन करें। किसी भी प्रकार के संदेह होने पर तत्काल पुलिस या संबंधित अधिकृत संस्था से संपर्क करें।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos