Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डी पी विप्र लॉ कॉलेज में कानून तार-तार: प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर को पीटा, वायरल वीडियो के बाद सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
110 Views 5 Min Read 0 Comments
डी पी विप्र लॉ कॉलेज में कानून तार-तार: प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर को पीटा, वायरल वीडियो के बाद सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR

डी पी विप्र लॉ कॉलेज में कानून तार-तार: प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर को पीटा, वायरल वीडियो के बाद सरकंडा पुलिस ने दर्ज की FIR

 

 

बिलासपुर। जिस संस्थान में छात्र कानून और संविधान की रक्षा का पाठ पढ़ने आते हैं, वहीं कानून को हाथ में लेने की शर्मनाक घटना सामने आई है। न्यायधानी के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ मारपीट और कथित रैगिंग का मामला तूल पकड़ चुका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

 

विवाद की वजह: जबरन आंदोलन में खींचने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, कॉलेज में छात्र किसी मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्र फर्स्ट ईयर के एक जूनियर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। जब जूनियर छात्र ने विरोध में शामिल होने से इनकार कर दिया, तो बात बढ़ गई और उसके साथ जमकर गाली-गलौज व मारपीट की गई।

पूर्व छात्रों पर भी दबंगई का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक जूनियर छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं। शिकायत में महेश साहू, अखिलेश सहित करीब एक दर्जन युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। यह भी सामने आया है कि मारपीट करने वालों में कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर बाहर निकल चुके कुछ पूर्व छात्र (पासआउट) भी शामिल थे।

पुलिस और कॉलेज प्रबंधन का एक्शन:

पुलिसिया कार्रवाई: पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा थाना पुलिस ने महेश साहू व अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

कैंपस में पाबंदी: मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व छात्रों के कैंपस प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। साथ ही घटना की रिपोर्ट बार काउंसिल को भी भेजी जा रही है।

कानून की पढ़ाई कराने वाले प्रतिष्ठित कॉलेज में इस तरह की घटना सामने आने के बाद अब कैंपस में छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन और एंटी-रैगिंग नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos