Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, ग्रेड-पे सहित कई मांगों को लेकर 3 दिन का सांकेतिक विरोध

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
24 Views 5 Min Read 0 Comments
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, ग्रेड-पे सहित कई मांगों को लेकर 3 दिन का सांकेतिक विरोध

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, ग्रेड-पे सहित कई मांगों को लेकर 3 दिन का सांकेतिक विरोध

जगदलपुर, 06 अक्टूबर। बस्तर संभाग के सबसे बड़े डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ ने लंबित मांगों को लेकर विरोध शुरू किया है। 2018 से ग्रेड-पे लागू नहीं होने सहित अन्य मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक आंदोलन शुरू किया गया है।

स्टाफ का कहना है कि ग्रेड-पे के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त स्तर से प्रस्ताव जारी हो चुका है, लेकिन करीब 9 महीने से फाइल अटकी है।

उन्होंने डेली वेजेस, संविदा और डीएमएफटी के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के संविलियन की भी मांग की है। कई कर्मचारी लंबे समय से कम वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नियमित कर सम्मानजनक वेतन देने की मांग है।

अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अहम है। मरीजों की निगरानी, दवा, इंजेक्शन, कैनुला, ब्लड सैंपल सहित कई जिम्मेदारियां वे संभालते हैं। आंदोलन बढ़ने पर इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ सकता है।

एसोसिएशन ने फिलहाल तीन दिन तक रोज दो घंटे सांकेतिक विरोध शुरू किया है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर गंभीरता नहीं दिखी तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos