Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डिजिटल इंडिया के दौर में गांव पीछे क्यों? मधोता-खैरगुड़ा में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
76 Views 5 Min Read 0 Comments
डिजिटल इंडिया के दौर में गांव पीछे क्यों? मधोता-खैरगुड़ा में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान

मनोज भट्ट, स्टेट रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

डिजिटल इंडिया के दौर में गांव पीछे क्यों? मधोता-खैरगुड़ा में जियो नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान

 

जगदलपुर/ बस्तर - सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जब गांव में इंटरनेट की रफ्तार ही थम जाए तो डिजिटल सेवाओं का लाभ आम लोगों तक कैसे पहुंचेगा? ऐसा ही कुछ हाल मधोता-खैरगुड़ा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

 

ऑनलाइन सरकारी काम, पढ़ाई, बैंकिंग से लेकर रोजमर्रा के काम आज मोबाइल इंटरनेट पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में खराब नेटवर्क सिर्फ तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि विकास में बड़ी बाधा बन गया है।

 

*जियो उपभोक्ताओं का सीधा सवाल*

 

क्षेत्र के जियो उपभोक्ताओं ने कंपनी से नेटवर्क व्यवस्था की तकनीकी जांच की मांग की है। उपभोक्ताओं ने सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं कि -

 

1. क्षेत्र में इंटरनेट स्पीड कम होने की असली वजह क्या है?

2. नेटवर्क की क्षमता की जांच आखिर कब होगी?

3. इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक मिलेगा?

4. क्षेत्र में बेहतर और स्थिर 4G सेवा कब मिलेगी?

5. मधोता-खैरगुड़ा क्षेत्र में 5G सेवा कब शुरू होगी?

 

*तकनीकी सर्वे और 5G की मांग*

 

उपभोक्ताओं की मांग है कि मधोता-खैरगुड़ा क्षेत्र में तत्काल तकनीकी सर्वे कराया जाए, नेटवर्क की क्षमता बढ़ाई जाए, आवश्यकतानुसार नए टावर और उपकरण स्थापित किए जाएं और जल्द से जल्द 5G सेवा शुरू की जाए।

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि अब सिर्फ शिकायत दर्ज कराना और आश्वासन लेना काफी नहीं है। उपभोक्ता हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज कर कंपनी को भुगतान कर रहे हैं, इसलिए कंपनी की भी जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर कॉलिंग और तेज, विश्वसनीय इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाए।

 

लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर अब सभी की निगाहें जियो कंपनी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos