Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

डाक विभाग द्वारा वृहद जनकल्याणकारी शिविर 11 सितंबर को

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
69 Views 5 Min Read 0 Comments
डाक विभाग द्वारा वृहद जनकल्याणकारी शिविर 11 सितंबर को

*डाक विभाग द्वारा वृहद जनकल्याणकारी शिविर 11 सितंबर को* 

 

 

बिलासपुर, 10 सितम्बर 2026/

 

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) में भारतीय डाक विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के सुरक्षित भविष्य, आर्थिक सुदृढ़ता एवं वित्तीय जागरूकता के उद्देश्य से बिलासपुर में 11 सितंबर को वृहद जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रवर अधीक्षक, बिलासपुर डाक संभाग के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर माननीय कुलपति के आदेशानुसार रजत जयंती सभागृह क्रमांक-2 में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

   शिविर में छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के लिए आधार सेवाओं के अंतर्गत नया आधार बनाने एवं आधार अपडेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस एवं अन्य बीमा योजनाओं, बचत एवं निवेश योजनाओं तथा वित्तीय सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से युवाओं को डाकघर की सुरक्षित एवं भरोसेमंद बचत योजनाओं, आकर्षक ब्याज दरों तथा दीर्घकालीन निवेश के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त भविष्य की दिशा में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं एवं आधुनिक सुविधाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को डिजिटल युग में डाक विभाग की नई भूमिका से परिचित कराया जाएगा। शिविर में ढाई आखर पत्र लेखन, छात्रवृत्ति, फिलेटली एवं माय स्टाम्प सहित विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यार्थियों को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ते हुए सुरक्षित बचत, बेहतर वित्तीय नियोजन और उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक किया जाएगा।

   भारतीय डाक विभाग द्वारा जेन जी पीढ़ी को आधुनिक डाक सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं, सुरक्षित निवेश एवं वित्तीय जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष शिविर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, प्रोफेसर एवं समस्त विश्वविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति अपेक्षित है।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos