डॉ. अनिल जयहिंद का संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत: दाऊ केशव चंद्राकर
छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत डॉ. अनिल जयहिंद के कार्यों की सराहना करते हुए जनपद अध्यक्ष दाऊ केशव चंद्राकर ने उनके संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया।
दाऊ केशव चंद्राकर ने कहा कि डॉ. अनिल जयहिंद पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए लगातार आवाज उठाते हुए समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका संघर्ष और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा, “डॉ. अनिल जयहिंद जी का सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। ईश्वर से मेरी कामना है कि वे सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ समाज की सेवा करते रहें।”
दाऊ केशव चंद्राकर ने डॉ. जयहिंद के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना की।
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!