Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 डबल मर्डर का खुलासा: सगे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या जमीन विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह, आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 डबल मर्डर का खुलासा: सगे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या     जमीन विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह, आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सगे भाई ने ही अपने भाई और भाभी की हत्या की थी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई में एसएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व और लोरमी पुलिस की फील्ड पुलिसिंग की अहम भूमिका रही।

 

🟥 बंद मकान से मिली थी पति-पत्नी की लाश

 

मामला ग्राम नवलपुर का है। यहां एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर 50 वर्षीय नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई कश्यप के क्षत-विक्षत शव बिस्तर पर मिले।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की जांच के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव के नेतृत्व में साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

 

🔎 फॉरेंसिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच से खुली गुत्थी

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई।

 

जांच के दौरान मृतक के सगे भाई नंदु कश्यप पर पुलिस का संदेह गहराया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

⚠️ पैतृक जमीन के विवाद में की हत्या

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पैतृक जमीन के 50 डिसमिल हिस्से को लेकर चल रहे विवाद और रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।

 

आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 19 अगस्त की दरम्यानी रात उसने कुदरी से हमला कर अपने भाई नंदकुमार कश्यप और भाभी गौरीबाई कश्यप की हत्या कर दी थी।

 

🔨 हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद

 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदरी बरामद कर ली है। आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अनसुलझे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos