✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जवान जैसे ही वाहन से उतरकर सड़क पर व्यवस्था संभालने लगे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल फोन, नगदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
आजाद चौक साई मंदिर के सामने की घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की रात आजाद चौक स्थित साई मंदिर के सामने की बताई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के आजाद चौक थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम इलाके में यातायात व्यवस्था संभालने पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस जवान पेट्रोलिंग वाहन को सड़क किनारे छोड़कर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए उतर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया।
मोबाइल और नगदी समेत सामान चोरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल फोन, करीब 2 से 3 हजार रुपये नगद और गमछा चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!