Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

टैक्सी चालक-मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
टैक्सी चालक-मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 

जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

टैक्सी चालक-मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 

अब चुप बैठना नहीं, अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना है!

समस्त टैक्सी चालक-मालिक भाइयों एवं वाहन संचालकों से विशेष अपील।

आज छत्तीसगढ़ के टैक्सी चालक-मालिक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। एक तरफ गाड़ियों की किस्त, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, मेंटेनेंस और ड्राइवरों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ टैक्सी व्यवसाय से होने वाली आमदनी लगातार प्रभावित हो रही है।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पहले जिस CG परमिट के लिए लगभग ₹250 शुल्क देना पड़ता था, उसे बढ़ाकर ₹4,800 कर दिया गया है। आखिर एक आम टैक्सी चालक-मालिक इतना आर्थिक बोझ कैसे उठाए?

जब गाड़ी का इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, टैक्स, सर्विसिंग, टायर, डीजल और ड्राइवर का खर्च निकालने के बाद घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचेंगे, तो टैक्सी व्यवसाय चलाने का क्या फायदा?

क्या टैक्सी चालक सिर्फ गाड़ी की किस्त और सरकारी शुल्क भरने के लिए ही दिन-रात मेहनत करे?

हमारी प्रमुख मांगें

1. CG परमिट शुल्क में की गई भारी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
2. पुराने परमिट शुल्क को बहाल किया जाए और उचित एवं किफायती दर निर्धारित की जाए।
3. टैक्सी चालक-मालिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
4. टैक्सी व्यवसाय से जुड़े सभी नियमों एवं शुल्कों की समीक्षा कर राहत प्रदान की जाए।
5. टैक्सी चालक-मालिकों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रशासन एवं RTO विभाग के साथ बैठक आयोजित की जाए।

हमारी हड़ताल जारी रहेगी!

हमारी यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।

आज इस आंदोलन में बड़ी संख्या में टैक्सी चालक-मालिक भाई अपना समर्थन दे रहे हैं। यह किसी एक व्यक्ति या संगठन की लड़ाई नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों टैक्सी चालक-मालिक परिवारों के सम्मान, रोजगार और भविष्य की लड़ाई है।

सभी भाइयों से अपील है कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें। कोई भी साथी इस आंदोलन को कमजोर न होने दे। हमारी ताकत हमारी एकता है।

हम कानून और शांति के दायरे में रहकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। किसी भी साथी को यात्रियों, आम जनता या अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना है।

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा!

✊ एकता ही हमारी ताकत है।
✊ अधिकारों की लड़ाई में सभी साथी साथ आएं।

वाहन चालक-मालक सामाजिक संघ (VCMSS), छत्तीसगढ़

जिला अध्यक्ष – रवि गुप्ता
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos