Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

टिकरापारा में 13 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
टिकरापारा में 13 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

 टिकरापारा में 13 साल के नाबालिग की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग लड़के की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और पीड़ित परिवार की ओर से टिकरापारा थाना में कड़ा कदम उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार और छत्तीसगढ़िया संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए, FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठनों का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसको लेकर छत्तीसगढ़िया समाज एकजुट होकर आवाज उठा रहा है।

टिकरापारा पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos