Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जोक नदी हादसा: पांचवें दिन मिला भागीरथी साहू का शव, कार की टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक

State Head - Kishor
State Head - Kishor
26 Views 5 Min Read 0 Comments
जोक नदी हादसा: पांचवें दिन मिला भागीरथी साहू का शव, कार की टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लापता बाइक सवार भागीरथी साहू का शव आखिरकार पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। गुरुवार को बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ भागीरथी का शव मिला।

जोक नदी के पुराने पुल पर हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक, पांच दिन पहले सांकरा थाना क्षेत्र के जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दुधीपाली निवासी राजकुमार निषाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बाइक सवार की तलाश में पांच दिन चला रेस्क्यू

हादसे के बाद बाइक सवार भागीरथी साहू का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही थीं।

पांच दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार गुरुवार को बलौदाबाजार जिले के चांदन सूखरी नदी में झाड़ियों के बीच भागीरथी साहू का शव दिखाई दिया। टीम ने शव को बाहर निकाला।

परिवार में पसरा मातम

भागीरथी साहू का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। पांच दिनों से जारी तलाश अब खत्म हो गई, लेकिन परिवार को युवक के जीवित मिलने की उम्मीद के बजाय उसकी मौत की दुखद खबर मिली।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos