Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जैतहरी स्टेशन यार्ड का रेल अंडरब्रिज 22 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया रूट डायवर्जन

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
55 Views 5 Min Read 0 Comments
जैतहरी स्टेशन यार्ड का रेल अंडरब्रिज 22 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया रूट डायवर्जन

जैतहरी स्टेशन यार्ड का रेल अंडरब्रिज 22 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा बंद, रेलवे ने जारी किया रूट डायवर्जन

बिलासपुर:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर मंडल) ने जैतहरी स्टेशन यार्ड स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात को अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह अंडरब्रिज आगामी 22 सितम्बर (मंगलवार) से 11 अक्टूबर (रविवार) 2026 तक यानी कुल 20 दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, मंडल क्षेत्र के अंडरब्रिजों में आम नागरिकों और राहगीरों के सुरक्षित तथा सुगम आवागमन के लिए लगातार सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में किमी 855/41-43 पर स्थित इस अंडरब्रिज में आवश्यक सड़क मरम्मत के साथ सरफेस कंक्रीटिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से यातायात को 20 दिनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग:

मरम्मत कार्य के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए रेलवे ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। आवागमन के लिए जैतहरी-निगौरा स्टेशनों के मध्य स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-54, किमी 852/19-21) को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने इस अवधि के दौरान राहगीरों व वाहन चालकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए आम जनता से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos