✍️ अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर
सक्ती, छत्तीसगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में एक अज्ञात घायल व्यक्ति पिछले तीन दिनों से भर्ती है। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे 15 अक्टूबर 2026 को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। 17 अक्टूबर तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दर्राभांठा-ठठारी क्षेत्र में दुर्घटना होने के बाद उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया था। व्यक्ति अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। वह कभी अपना नाम रामकुमार पटेल तो कभी राजू पटेल बता रहा है। इसी तरह, निवास स्थान के संबंध में भी अलग-अलग जानकारी दे रहा है। कभी सकराली में रिश्तेदार होने की बात कहता है, तो कभी अपना घर पिपरदा और कभी पहरिया बताता है।
अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती घायल व्यक्ति के परिजनों की पहचान कर उनसे संपर्क स्थापित करना है।
परिजनों की तलाश में मदद की अपील
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में पदस्थ फार्मासिस्ट चन्द्र प्रकाश चंद्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस घायल व्यक्ति को पहचानता है या उसके परिवार एवं निवास स्थान के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल संपर्क करें।
संपर्क व्यक्ति: चन्द्र प्रकाश चंद्रा
पद: फार्मासिस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर, जिला सक्ती, छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर: 9669732129
परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए इस समाचार को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि घायल व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने में मदद मिल सके।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!