स्टेट रिपोर्टर – संतन दास मानिकपुरी | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोमाखान पुलिस ने एनएच-353 स्थित कोमाखान चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.290 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 14 हजार 500 रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने कुल 4 लाख 24 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को एनएच-353 स्थित कोमाखान चौराहे पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर बस का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध गांजा रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बताए गए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम शिबु मुण्ड पिता सुमंत कुमार मुण्ड, उम्र 27 वर्ष, निवासी बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा बताया।
पुलिस ने नियमानुसार संदिग्ध व्यक्ति के पास रखे बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 8.290 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 4,14,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा जुनागढ़, ओडिशा से खरीदकर मंडला, मध्यप्रदेश ले जा रहा था। पुलिस ने गांजा और मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शिबु मुण्ड, पिता सुमंत कुमार मुण्ड, उम्र 27 वर्ष, निवासी बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा।
जब्त संपत्ति
- 8.290 किलो गांजा – कीमत 4,14,500 रुपये
- 01 मोबाइल फोन – कीमत 10,000 रुपये
- कुल जब्त संपत्ति – 4,24,500 रुपये
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!