अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
*जिले में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का होगा आयोजन*
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाना है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है। इसी क्रम में जिले के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जीपीएम विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में 1 से 15 सितंबर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को साक्षर एवं सशक्त बनाना है। इस पखवाड़े के अंतर्गत तिथि वार विभिन्न विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि 1 सितंबर को उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के समस्त शासकीय कार्यालय, स्कूलों, कॉलेज में उल्लास शपथ के साथ होगा, इसके पश्चात् तिथि वार असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वेक्षण कार्य, उल्लास मोबाइल ऐप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शत प्रतिशत पंजीयन, 4 सितंबर को विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान, शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान किया जाना है। इसी तरह साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, सबके लिए शिक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा वाद-विवाद, गीत नृत्य पेंटिंग चित्रकला मेहंदी इत्यादि गतिविधियां शैक्षिक संस्थानों में आयोजित की जावेगी। 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन जिला स्तर पर माननीय विधायक, जनप्रतिनिधि के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा 9 सितंबर को शिक्षकों द्वारा उल्लास शिक्षार्थियों को सीखने के लिए मनोरंजक टीएलएम का प्रदर्शन 10 सितंबर को वचन दिवस का आयोजन, 11 सितंबर को रेडियो जिंगल और लघु फिल्म का प्रदर्शन इसके अलावा व्यावसायिक डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेला का आयोजन, हिंदी विशेष दिवस एवं 15 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसकी तैयारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला नोडल सहायक जिला नोडल एवं विकासखंड नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यरूप से मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला एवं राकेश चौधरी उपस्थित रहे।
हमर प्रदेश सी जी

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!