Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
27 Views 5 Min Read 0 Comments
जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

*जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस*  

 

 

बिलासपुर, 7 सितम्बर 2026/

 

जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राम पंचायतों में वी.बी.-जीरामजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 

   आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। आवास हितग्राहियों को नियमानुसार हस्तांतरित राशि की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने पर चर्चा की गई। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग के आधार पर वीबी-जी राम जी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने एवं उन्हें समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई। ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुक्रम में सेचुरेशन बेसिस प्राथमिकता के कार्यों को स्वीकृत कर माह दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।

  कार्यक्रम में ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शत-प्रतिशत शासकीय विद्यालयों में मांग के आधार पर बालिका शौचालय निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरी तथा नवा तरिया के हितग्राहियों एवं सीएलएफ के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने तथा ‘धार अपार अभियान’ के लिए कार्ययोजना बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों के पालन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos