Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*जिले में अब तक 33 हजार 851 क्विंटल धान की खरीदी*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️जिला रिपोर्टर देवन सिंह हमार प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ गौरेला पेंड्रा मरवाही

 

 

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर 2026/राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक कुल 33 हजार 851 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की स्थिति में जिले में 33 हजार 819 क्विंटल मोटा धान तथा 32 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केंद्रवार सर्वाधिक 3 हजार 987.60 क्विंटल धान की खरीदी मेढ़ुका केंद्र में हुई है। इसी तरह लरकेनी में 3 हजार 372 क्विंटल, शिवनी में 3 हजार 256.40 क्विंटल, पेंड्रा में 2 हजार 214 क्विंटल तथा खोडरी में 2 हजार 77.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण सहित खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos