✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
*जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति*
*सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर के नजदीक केंद्रों से कर सकेंगे आवेदन*
*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में स्कूल प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण*
गरियाबंद, 04 नवम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब स्कूली छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्राप्त करने के लिए विद्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए टीसी जारी करने की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संबंध में जिले के स्कूलों के प्राचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में ई-जिला प्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार देवांगन ने प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल के उपयोग और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!