Home /
खबरे काम की /
*जिले के तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित*
*जिले के तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित*
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही
*250 से अधिक ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवम्बर 2026/ जिले में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 19 एवं 20 नवंबर को तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किए गए। इनमें 19 नवंबर को पेंड्रा विकासखंड के ग्राम गिरारी एवं गौरेला विकासखंड के ग्राम गांगपुर तथा 20 नवंबर को मरवाही विकासखंड के ग्राम डोंगरिया में शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में 250 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।
शिविरों में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्री क्षितिज वर्मा, जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री आर.एस. बघेल सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, नवीन बैंक खाता खोलने, नामिनी दर्ज कराने, केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, बैंक मित्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!