Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिले के कुआकोंडा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पूरंगेल, बेंगपाल एवं बड़ेपल्ली में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रशासनिक टीम ने किया सघन दौरा

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

रिपोर्टर - गौतम रंगारी

ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)

 

बंद पड़े निर्माण कार्यों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश, ग्रामीणों की मांगों के अनुरूप प्राथमिकता से तैयार होंगे विकास कार्यों के प्रस्ताव

 

      दंतेवाड़ा, 15 नवंबर 2026। जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शासन की योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पूरंगेल, बेंगपाल एवं बड़ेपल्ली का प्रशासनिक टीम द्वारा सघन दौरा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली एवं सौर ऊर्जा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

     दौरे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित वीबी-जी राम जी शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।प्रशासनिक टीम ने ग्रामों में संचालित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। निरीक्षण में जिन स्थानों पर निर्माण कार्य बंद अथवा धीमी गति से संचालित पाए गए, वहां संबंधित ठेकेदारों को तत्काल कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी लंबित निर्माण कार्यों को एक माह के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

       इस दौरान ग्रामीणों ने नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क एवं पुलिया निर्माण, देवगुड़ी में तार फेंसिंग एवं शेड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना तथा स्थानीय जरूरतों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजने की बात कही।

       इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं व्यक्तिमूलक योजनाओं से जोड़ने के लिए राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, जॉब कार्ड एवं आधार कार्ड बनवाने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी एकत्रित किए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

     जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन गांवों में विकास की पहुंच सुनिश्चित करना, ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा आवश्यकतानुसार नए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। प्रशासन द्वारा ऐसे क्षेत्रों में निरंतर मैदानी भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इस दौरान जनपद पंचायत कुआकोंडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos