✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर - जगेश्वर पटेल, गरियाबंद
विजेता प्रतिभागी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा
गरियाबंद: जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा।
युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी।
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 6 सदस्य और लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 3-3 संगतकार अतिरिक्त रहेंगे। चित्रकला एवं कविता लेखन में 2-2 विजेता चुने जाएंगे। कविता लेखन के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य होंगे। रील निर्माण में 60 सेकंड की मौलिक रील बनानी होगी, जिसकी थीम "नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़" है। पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रदर्शन होगा।
प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष और संगतकारों की 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला स्तर के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार मिलेगा और वे राज्य स्तरीय युवा उत्सव में गरियाबंद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!