Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 23 एवं 24 नवंबर को होगा आयोजित

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamarpradeshcg
Hamarpradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

पद: जिला रिपोर्टर 

जिला: कांकेर

नाम: शैलेन्द्र जैन

 

11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, आयोजन की तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व

दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं ठंड से बचाव के लिए होगी विशेष व्यवस्था

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 नवंबर 2026/ जिला मुख्यालय कांकेर में 23 एवं 24 नवंबर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी की अध्यक्षता में आज संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक शासन का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके सफल संचालन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के आवागमन, ठहरने, भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ विकासखंडों से आने वाले बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने तथा ठंड से बचाव के लिए ठहरने के स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, इंडोर स्टेडियम, मिनी स्टेडियम तथा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवंबर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

 

खेल विधाओं के लिए निर्धारित किए गए आयोजन स्थल

प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित होंगी। फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी।

महिलाओं के लिए होगी रस्साकसी प्रतियोगिता

आयोजन की विशेष बात यह है कि रस्साकसी प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अनुशासन बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमने से रोकें। उन्होंने कहा कि नरहरदेव स्कूल मैदान में मुख्य मंच तैयार किया जाएगा तथा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर टेंट की व्यवस्था भी रहेगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ठहरने वाले स्थानों एवं खेल मैदान में अलाव जलाने की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रातः 9 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा। इससे युवाओं में खेल भावना, आपसी सद्भाव, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री भगवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।

 

विद्यार्थियों ने जाना कांकेर जिले का शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक वैभव

सेंट्रल लाइब्रेरी, मावा मोदोल कोचिंग संस्थान एवं कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय का किया अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर 12 नवंबर 2026/ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन एवं जिले की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कांकेर जिले के प्रमुख शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट, शासकीय माध्यमिक शाला भंडारीपारा सहित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल, गोविंदपुर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सहभागिता की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सेंट्रल लाइब्रेरी कांकेर, मावा मोदोल कोचिंग संस्थान सह केंद्रीय पुस्तकालय तथा कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय एवं प्रवेश द्वार का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने इन संस्थानों की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों को करीब से जाना। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कोयाबाना आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन कर जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें कांकेर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और शैक्षणिक प्रगति को समझने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना तथा अपने जिले की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिचित कराना रहा। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर प्रत्यक्ष अनुभवों के माध्यम से सीखने और अपने आसपास की गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों एवं ज्ञानवर्धक केंद्रों को विद्यार्थियों के अध्ययन, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos