जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
रायपुर (छत्तीसगढ़)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से नागरिकों को ‘न्याय सबके लिए’ की भावना से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें मौलिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराना और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।
रिपोर्टर: अमित कुमार दोहरे
Hamar Pradesh CG — hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!