Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर तेजी के साथ संचालित करने पर बल

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका से बस्तर में हाई अलर्ट, प्रशासन सक्रिय

जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2026/ मौसम विभाग द्वारा 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मूसलाधार बारिश और जलभराव की चेतावनी जारी करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सजगता बरतने सहित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना ने निर्देशित किया कि  पूर्व तैयारी आपदा के अनुमान से कहीं अधिक मजबूत होनी चाहिए, ताकि जनहानि न हो और जीरो कैजुअल्टी सुनिश्चित किया जा सके।

         बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत विशेष रूप से अत्यधिक संवेदनशील इलाकों से नागरिकों को समय रहते राहत शिविरों में पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। स्वास्थ्य अमले को हाई अलर्ट पर रखते हुए सभी अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी मानवीय संकट को टालने के लिए प्रसव की संभावित तारीख वाली गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को पहले से ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। बुनियादी सेवाओं को सुचारु रखने के मकसद से बिजली और दूरसंचार विभागों को विशेष मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेड़ या खंभे गिरने की स्थिति में नेटवर्क और बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जा सके। मार्गों को निर्बाध रखने के लिए तकनीकी दल तैनात रहेंगे और राहत कार्यों को मजबूती देने के लिए राज्य में तैनात एसडीआरएफ के साथ-साथ एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी बुलाई गई है। इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए फील्ड अमले के सामान्य अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा गया है। साथ ही किसानों की कटी फसलों को भीगने से बचाने, बागवानी फसलों की बुवाई में बदलाव और पशुधन संरक्षण के संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

        बैठक में जिला पंचायत सीईओ द्वारा आपदा से जुड़े सुरक्षा उपायों के साथ ही विकास कार्यों और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। उन्होने आधारकार्ड और आयुष्मानकार्ड पंजीयन में तेजी लाने पर जोर देते हुए तोकापाल और बस्तानार जैसे विकासखंडों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और तहसीलदारों के समन्वय से 0 से 5 वर्ष के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र 15 नवंबर तक प्राथमिकता से पूर्ण कराने को कहा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लगभग नौ हजार आवासों के हितग्राहियों के जॉब कार्ड सत्यापन का काम त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का आवास निर्माण कार्य बाधित न हो।

        सीईओ जिला पंचायत ने जनसमस्याओं के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि ही इसका पैमाना होगी। विकास कार्यों की कड़ी में मनरेगा के निर्माण कार्यों को धरातल पर जल्द शुरू कराने और जमीनी अमले के प्रदर्शन की नियमित समीक्षा की बात कही गई। इसके साथ ही आगामी बस्तर ओलंपिक में युवाओं व विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन बढ़ाने और राज्योत्सव की तैयारियों के लिए विभागीय स्टॉल लगाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, अपर कलेक्टर श्री डीआर डाहिरे, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थेे। वहीं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़ रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos