जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटीज क्लीनिक का हुआ शुभारभ
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटीज क्लीनिक का हुआ शुभारभ

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटीज क्लीनिक का हुआ शुभारभ

जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटीज क्लीनिक का हुआ शुभारभ

 

      जांजगीर-चांपा 29 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटिज (टी1डी) क्लीनिक का शुभारभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य जिले में टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिये जांच उपचार एवं नियमित फॉलोअप सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा सके। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. बी.एल. जागृति, डॉ. मधुराधा राठौर, डॉ. एन. के. धुर्वे, डॉ. लोकेन्द्र कश्यप, डॉ. आलोक मंगलम, डॉ. संदीप साहू, डॉ. अभिषेक कौशिक, श्री अंकित ताम्रकार, श्री कोमल प्रसाद, श्री देवेन्द्र कुमार देवांगन एवं स्टाफ, मरीजों व उनके परिजन उपस्थित थे।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों को समय पर पहचान नियमित उपचार एवं निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है इस क्लीनिक के माध्यम से टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिये नियमित स्वास्थ्य जांच उपचार एवं नियमित फॉलोअप निःशुल्क इसुलिन उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही मरीजों एवं परिजनों को बिमारी के प्रति जागरूक इसुलिन के नियमित उपयोग खान-पान समय-समय पर फॉलोअप कर उचित देखभाल और नियमित उपचार के लिये प्रेरित किया जाएगा। विलियम जे. क्लिंटन फाउन्डेशन के सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक गुरूवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित होगा। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील किये है कि यदि किसी बच्चे में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होना अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्साकीय परामर्श लें, टाईप 1 डायबिटिज की समय पर पहचान एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराये तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखें।

 Gandhi Lal sahu 

 District repoter - जांजगीर चांपा

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos