✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
🟦 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
🟦 जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
🟦 श्री बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन,श्री दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री नरेंद्र शर्मा 2ic प्रभारी सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
🟦 इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित *अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:*
⏩ भारमार बंदूक-01नग
⏩ Suspected IED मेकेनिज्म (लगभग 01कि०ग्रा०) -01नग
⏩ बारूद (गन पाउडर)- लगभग 01कि०.ग्रा
⏩ डेटोनेटर 02 नग
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। IED व अन्य विस्फोटक पदार्थो को मौके में ही नष्ट किया गया।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 16.11.2026 को जिला कांकेर थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम मोदेमरका व मिच्चेबेड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार,विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
🟦 टीम कंमाडर:-
01 निर्मल जांगडे निरीक्षक थाना प्रभारी कांकेर
02 रजत जेफ उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
🟦 कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!