Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला अस्पताल पेंड्री में पानी के लिए लंबी कतार, चार में से एक ही नल चालू

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
जिला अस्पताल पेंड्री में पानी के लिए लंबी कतार, चार में से एक ही नल चालू

लकेश्वर, ब्लॉक रिपोर्टर, हमर प्रदेश CG न्यूज़ छुरिया, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

 

 

मरीजों के परिजन बोतल रखकर लगा रहे नंबर, घंटों खड़े रहकर भर रहे पानी

राजनांदगांव, 13 नवंबर। जिला अस्पताल पेंड्री में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे शीतल जल केंद्र में चार नल लगे हैं, लेकिन मौके पर केवल एक ही नल चालू मिला। इसी एक नल से सैकड़ों परिजन पानी भरने को मजबूर हैं।

अस्पताल परिसर में संत कंवर राम सेवा मंडल द्वारा संचालित शीतल जल सेवा का बोर्ड लगा है। यहां सुबह से ही पानी भरने वालों की भीड़ देखी गई। परिजन अपनी बोतल लाइन में रखकर नंबर लगा रहे थे और खुद कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

 

परिजनों का कहना है कि मरीज को वार्ड में छोड़कर उन्हें पानी के लिए लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता है। एक नल चालू होने से एक बोतल भरने में ही काफी समय लग जाता है, जिससे पीछे लंबी लाइन लग जाती है। बुजुर्ग और महिलाओं को इस व्यवस्था में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

 

इतने बड़े जिला अस्पताल में रोज दूर दराज से सैकड़ों मरीज और परिजन आते हैं। ऐसे में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का इस तरह चरमराना सवाल खड़ा करता है। परिजनों ने मांग की है कि सभी चारों नल तुरंत चालू कराए जाएं और जल सेवा की नियमित देखरेख की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों के परिजनों को पानी के लिए भटकना न पड़े।

 

जिला अस्पताल पेंड्री में शीतल जल केंद्र पर पानी भरने के लिए लाइन में लगे मरीजों के परिजन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos