✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद,
*गरियाबंद।* नगर पालिका गरियाबंद में 66 लाख रुपये लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ अध्यक्ष रिखीराम यादव ने किया। इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
पहला कार्य वार्ड क्रमांक 1 में जिला अस्पताल के पास 30 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण है। यहां महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। वर्तमान में शौचालय नहीं होने से जिला अस्पताल और उप जेल आने वाले सैकड़ों मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
दूसरा कार्य वार्ड क्रमांक 7-8 में 30 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के उन्नयन का है। इससे यहां बैठने, शेड और आवागमन की सुविधाओं में सुधार होगा।
तीसरा कार्य वार्ड 13 में पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण का है। इससे मंदिर में होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा।
चौथा कार्य वार्ड 12-13 में एक लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क मरम्मत का है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि नगर के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और जनहित से जुड़े इन कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, सभापति रेणुका साहू, पार्षद सुरेंद्र सोनटेके, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, डॉ. हरीश चौहान, उप जेल अधीक्षक रवि कुमार भुआर्य, सागर मयानी, प्रतीक तिवारी, अर्चना उपाध्याय, नीलू निर्मलकर, भूपेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!