Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल: बच्चे को टीका लगवाने आई महिला से छेड़छाड़

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल: बच्चे को टीका लगवाने आई महिला से छेड़छाड़

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान
जिला - कोरबा

 

कोरबा। जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बीच एक महिला से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। अपने मासूम बच्चे का टीकाकरण कराने पहुंची महिला के साथ गोढ़ी निवासी एक युवक ने अभद्र हरकत की। महिला के साहस दिखाते हुए विरोध करने और शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है

टीकाकरण कक्ष के पास मंडरा रहा था आरोपी, मौके पर ही धराया  - मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चे को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल आई थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर से संदिग्ध रूप से घूम रहे गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
अचानक हुई इस हरकत से घबराने के बजाय महिला ने हिम्मत दिखाई और जोरदार विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद मरीज के परिजन और आम लोग जमा हो गए और भागने की फिराक में लगे आरोपी को पकड़ लिया।

चौकी पुलिस व डायल 112 ने संभाला मोर्चा, आरोपी गया सलाखों के पीछे

हंगामे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और डायल 112 को भी बुलाया गया। इसके बाद आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।

गार्ड और सीसीटीवी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान -
 इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड तैनात होने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद परिसर के भीतर छेड़छाड़, चोरी और आए दिन होने वाले विवादों ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos