जांजगीर-चांपा में महानदी का रौद्र रूप, शिवरीनारायण में बाढ़ से बिगड़े हालात
Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जांजगीर-चांपा में महानदी का रौद्र रूप, शिवरीनारायण में बाढ़ से बिगड़े हालात

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

जांजगीर-चांपा में महानदी का रौद्र रूप, शिवरीनारायण में बाढ़ से बिगड़े हालात

 

रिपोर्टर — गुलशन कुमार

जिला — जांजगीर-चांपा

 

शिवरीनारायण। गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र में नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और बाढ़ का पानी शहर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है।

 

शबरी सेतु पूरी तरह पानी में डूब गया है। बताया जा रहा है कि पुल से करीब 7 फीट ऊपर पानी बह रहा है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं मेला ग्राउंड और चौपाटी क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी भर गया है।

 

नटराज चौक, बिलासपुर रोड और केरा मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर पानी पहुंचने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई वार्डों और मोहल्लों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए वार्ड नंबर 1 के रहवासियों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है।

 

शहर के कई हिस्सों में लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए सांस्कृतिक भवन सहित अन्य स्थानों पर राहत व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन और राहत दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | Hamar Pradesh CG

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos