✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनारी मेन रोड के अंदर स्थित एक मकान में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नकद, ताश की पत्तियां एवं अन्य जुआ सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर पुलिस टीम ने गोरिल्ला वार तकनीक से मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (44), बी. महंत उपनगर
2. अखिलेश राठौर (36), पुरानी बस्ती
3. रामनारायण राठौर (55), भगत चौक
4. धीरज पाठक (42), न्यू चंदनीयापारा
5. राहुल बजाज (37), केरा रोड
6. तालिब खान (40), नैला
7. अविनाश राठौर (39), पुरानी बस्ती
8. मुकेश बजाज (45), केरा रोड
9. कृष्ण कुमार चंद्र (38), न्यू चंदनीयापारा
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, जिस मकान में जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था, उसके मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
पुलिस ने जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!