Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जांजगीर DEO कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: टीसी पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दो कर्मचारी निलंबित

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
71 Views 5 Min Read 0 Comments
जांजगीर DEO कार्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: टीसी पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दो कर्मचारी निलंबित

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) के काउंटर साइन को लेकर गंभीर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने पुणे से पढ़ाई पूरी कर जिले में आए छात्र के टीसी पर जिला शिक्षा अधिकारी के स्थान पर कथित तौर पर हस्ताक्षर कर दिए और दस्तावेज पर DEO की सील लगाकर उसे प्रमाणित कर दिया।

 

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

 

पुणे से टीसी लेकर पहुंचे थे छात्र और अभिभावक

 

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से टीसी लेकर एक छात्र अपने अभिभावक के साथ जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा था। छात्र को जिले में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेना था। इसके लिए टीसी पर काउंटर साइन कराने की प्रक्रिया पूरी की जानी थी।

 

आरोप है कि इसी दौरान कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने कथित रूप से स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी के स्थान पर हस्ताक्षर कर दिए और दस्तावेज पर DEO की सील-ठप्पा लगाकर उसे प्रमाणित कर दिया।

 

जांच में सामने आई गड़बड़ी

 

बाद में दस्तावेज की जांच के दौरान टीसी पर पूर्व जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई।

 

जांच में कार्यालयीन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित दो कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

 

DEO कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में अधिकारी के हस्ताक्षर और सील का कथित रूप से गलत इस्तेमाल सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया तथा इस तरह के अन्य दस्तावेजों को भी कहीं इसी तरीके से प्रमाणित तो नहीं किया गया।

 

फिलहाल विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की प्रमाणिकता और कार्यालयीन प्रक्रिया से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos