जशपुर-सरगुजा की खराब सड़कों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, बारिश थमते ही तेज होगा निर्माण कार्य
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जशपुर-सरगुजा की खराब सड़कों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, बारिश थमते ही तेज होगा निर्माण कार्य

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
71 Views 5 Min Read 0 Comments
जशपुर-सरगुजा की खराब सड़कों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, बारिश थमते ही तेज होगा निर्माण कार्य

 

 

जशपुरनगर। लगातार हो रही बारिश से जशपुर और सरगुजा संभाग में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़कों के रखरखाव और जरूरी मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को जशपुर में आयोजित अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उनसे जशपुर और सरगुजा संभाग की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल किया गया।

 

अरुण साव ने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल बारिश के दौरान आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है। मौसम साफ होने के बाद बड़े स्तर पर सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।

 

कई प्रमुख मार्गों की हालत खराब

 

जशपुर जिले में कई प्रमुख मार्गों की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। इनमें कोतबा-बागबहार मार्ग, चराईडांड़-बतौली स्टेट हाईवे के भीतघरा क्षेत्र और बगीचा-बतौली मार्ग प्रमुख हैं।

 

इसके अलावा तपकरा-फरसाबहार और लुड़ेग-बागबहार मार्ग की बदहाली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लगातार बारिश के चलते सड़कों पर बने गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से और ज्यादा खराब हो गए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

अंबिकापुर की सड़कों का मुद्दा भी उठा था

 

इससे पहले अंबिकापुर की खराब सड़कों का मुद्दा भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने भी उठाया था। उन्होंने अधिकारियों और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से चर्चा कर तत्काल सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की थी। इसके बाद कुछ स्थानों पर गिट्टी डालकर अस्थायी राहत देने का काम शुरू किया गया।

 

अब बारिश का दौर समाप्त होने के बाद लोगों की नजर सड़कों के स्थायी निर्माण और पुनर्निर्माण पर है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही क्षतिग्रस्त मार्गों पर जल्द काम शुरू होगा और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos