✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन में किया शुभारंभ, 1,000 हेलमेट उपलब्ध
जशपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर में हेलमेट बैंक की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में इस पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत 1,000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं।
इस सुविधा के तहत यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट घर से निकलता है, तो जरूरत पड़ने पर पुलिस से अस्थायी रूप से हेलमेट प्राप्त कर सकेगा। अपना काम पूरा करने के बाद वह हेलमेट बैंक में उसे वापस जमा कर सकेगा।
इस पहल से अचानक यात्रा की स्थिति में नागरिकों को हेलमेट खरीदने की मजबूरी नहीं होगी और वे बिना हेलमेट वाहन चलाने के जोखिम से भी बच सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
जशपुर पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!