योगेश शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर, पत्थलगांव
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
जशपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस विभाग द्वारा संचालित ‘हेलमेट बैंक – सुरक्षित यात्रा के लिए निःशुल्क हेलमेट सेवा’ अभियान का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित भाजपा के नेतागण, पुलिस अधीक्षक एवं संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव हो सके।
गुजरात में एकता परेड में शामिल जवानों और युवाओं का बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता परेड देखने गए जशपुर क्षेत्र के जवानों एवं युवाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया।
जशपुर पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!