Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शिक्षक ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगपुर गांव में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक एवं प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में आरोपी शिक्षक कोलोराम ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं बगीचा थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद मामले में विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos