✍️योगेश शर्मा पत्थलगांव जिला जशपुर ब्लाक रिपोर्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंबई के नाला सोपारा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है। वहीं, मामले के आरोपी 24 वर्षीय अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
वीओ- दरअसल, 17 सितंबर की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन सुबह वह घर से गायब मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने अजय पुरी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम मुंबई रवाना की गई। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के सहयोग से पुलिस ने नाला सोपारा, मुंबई से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया।
वीओ- एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया की नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था और काम दिलाने के बहाने उसे मुंबई ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपी अजय पुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
BYTE- ध्रुवेश जायसवाल, SDOP पत्थलगांव ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!