Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के सफल संचालन के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद

 

गरियाबंद पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 में जिले के कुल 6 हजार 690 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए 26 नवंबर 2026 को सजेस गरियाबंद में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 28 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक शामिल हुए। साथ ही जिले के सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों, व्यवस्थाओं, दायित्वों एवं आवश्यक सावधानियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चंद्राकर ने सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गरियाबंद की प्राचार्य श्रीमती महिमा सिन्हा ने परीक्षा के पारदर्शी एवं अनुशासित संचालन पर जोर देते हुए सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया। परीक्षा प्रभारी श्री उत्तरा कुमार राठिया ने परीक्षा संचालन की विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos