Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जमीन की रजिस्ट्री में महिलाओं को बड़ी राहत! अंगिता ने बचाए ₹8,100, श्वेता को मिली ₹10,050 की छूट

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
5 Min Read 0 Comments
जमीन की रजिस्ट्री में महिलाओं को बड़ी राहत! अंगिता ने बचाए ₹8,100, श्वेता को मिली ₹10,050 की छूट

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

 

सरकार की पहल से संपत्ति खरीदना हुआ किफायती, बचत की राशि से परिवार की जरूरतें और बच्चों की पढ़ाई होगी आसान

 

सरल रजिस्ट्री और त्वरित नामांतरण से आम नागरिकों को राहत, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल

 

महासमुंद, 16 अक्टूबर 2026। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और संपत्ति के स्वामित्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल का लाभ अब जमीन की रजिस्ट्री में भी दिखाई दे रहा है। महासमुंद जिले में जमीन खरीदने वाली दो महिलाओं को पंजीयन के दौरान स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क में छूट मिली है। इससे बरछा निवासी श्रीमती अंगिता चंद्राकर ने 8,100 रुपये की बचत की, जबकि बिहार के गया निवासी श्रीमती श्वेता एनेस्की को 10,050 रुपये की राहत मिली। दोनों महिलाओं के लिए यह बचत परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में सहायक होगी।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। महिलाओं को जमीन की रजिस्ट्री में दी जा रही छूट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे संपत्ति खरीदने के दौरान होने वाले खर्च में कमी आती है।

 

अंगिता चंद्राकर ने की ₹8,100 की बचत

 

पहले प्रकरण में मुडियाडीह निवासी श्रीमती बैसाखिन द्वारा विक्रय की गई ग्राम खट्टी स्थित 0.06 हेक्टेयर भूमि का क्रय बरछा निवासी श्रीमती अंगिता चंद्राकर ने किया। भूमि की रजिस्ट्री के दौरान उन्हें स्टाम्प शुल्क में 2,700 रुपये और पंजीयन शुल्क में 5,400 रुपये की छूट मिली। इस तरह उन्हें कुल 8,100 रुपये की आर्थिक राहत प्राप्त हुई।

 

रजिस्ट्री में मिली इस छूट से जमीन खरीदने पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम हुआ। बचत की यह राशि परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो सकती है।

 

श्वेता एनेस्की को मिली ₹10,050 की राहत, बच्चों की शिक्षा को देंगी प्राथमिकता

 

दूसरे प्रकरण में महासमुंद निवासी श्रीमती अनीता द्वारा विक्रय की गई महासमुंद स्थित 1,200 वर्गफीट भूमि का क्रय बिहार के गया निवासी श्रीमती श्वेता एनेस्की ने किया।

 

रजिस्ट्री के दौरान उन्हें स्टाम्प शुल्क में 3,350 रुपये और पंजीयन शुल्क में 6,700 रुपये की छूट मिली। इस प्रकार कुल 10,050 रुपये की बचत हुई।

 

श्रीमती श्वेता एनेस्की ने बताया कि रजिस्ट्री में मिली इस आर्थिक राहत से बची राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगी। उनके लिए यह छूट केवल आर्थिक बचत नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में मददगार अवसर भी है।

 

सरल रजिस्ट्री से लेकर नामांतरण तक, नागरिकों को सुविधा

 

जमीन की रजिस्ट्री में आर्थिक छूट के साथ पंजीयन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। रजिस्ट्री के बाद स्वचालित एवं त्वरित नामांतरण की व्यवस्था से हितग्राहियों को राहत मिल रही है। इससे नामांतरण के लिए पटवारी और तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी कम होती है।

 

प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय की बचत से आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है।

 

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा

 

रजिस्ट्री में मिली छूट से लाभान्वित श्रीमती अंगिता चंद्राकर और श्रीमती श्वेता एनेस्की ने आर्थिक राहत एवं सरल पंजीयन प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं को मिलने वाली यह सुविधा परिवार की आर्थिक मजबूती और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मददगार है।

 

महिलाओं को जमीन की रजिस्ट्री में मिलने वाली यह राहत दर्शाती है कि शुल्क में बचत जैसी पहल भी परिवार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अंगिता के लिए 8,100 रुपये और श्वेता के लिए 10,050 रुपये की बचत आर्थिक सहारा बनने के साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य की दिशा में उपयोगी कदम है।

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
Written by

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos