जमानत के लिए ₹1 लाख की मांग, नहीं देने पर हत्या और तांत्रिक क्रिया से नुकसान पहुंचाने की धमकी—4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जमानत के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तांत्रिक पूजा-पाठ कर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले थाना तोरवा के एक आपराधिक प्रकरण में चालान कार्रवाई का सामना कर रहा है। इसी मामले में ओम बोले और उसके साथियों ने कथित तौर पर पीड़ित पक्ष से गाली-गलौज करते हुए प्रियांशु की कोर्ट से जमानत कराने में खर्च हुए पैसे के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग की।
आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही तांत्रिक पूजा-पाठ कर पीड़ित पक्ष को नुकसान पहुंचाने और भगवान का प्रकोप पड़ने की धमकी भी दी गई।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
1. ओम बोले, पिता अरुण बोले, उम्र 23 वर्ष, दयालबंद, कोतवाली बिलासपुर
2. तरुण बजाज, पिता राजेश कुमार, उम्र 27 वर्ष, तोरवा
3. मोहम्मद इसरार, पिता शेख मकबूल, उम्र 22 वर्ष, सफेदखदान, तोरवा
4. ऋषिकेश कुमार, पिता राजेश कुमार, उम्र 28 वर्ष, जगमल चौक, तोरवा, बिलासपुर
रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय
| जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
HamarPradeshCG
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!