Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जन्माष्टमी से पहले सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन: मस्जिद के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था 'जस्टिन', पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
57 Views 5 Min Read 0 Comments
जन्माष्टमी से पहले सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन: मस्जिद के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था 'जस्टिन', पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

जन्माष्टमी से पहले सिरगिट्टी पुलिस का एक्शन: मस्जिद के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा था 'जस्टिन', पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

बिलासपुर (सिरगिट्टी)।

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने इलाके के चाकूबाजों, अड्डेबाजों और उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कीर्ति नगर क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मस्जिद के पास खुलेआम फैला रहा था दहशत

जिले में त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने असामाजिक तत्वों, नशाखोरों और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में प्रशिक्षु डीएसपी व थाना प्रभारी आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्धों पर निगाह रख रही थी।

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कीर्ति नगर सिरगिट्टी स्थित मस्जिद के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, भेजा गया जेल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

 * गिरफ्तार आरोपी: अभिषेक मिश्रा उर्फ जस्टिन (उम्र 30 वर्ष), पिता अरविंद मिश्रा, निवासी कीर्ति नगर सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 643/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की अपील: असामाजिक तत्वों की तुरंत दें सूचना

सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अशांति फैलाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर अभियान जारी रहेगा।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos