Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जन्मदिन पर जरूरतमंदों के साथ बांटी खुशियां, निस्वार्थ सेवा समिति की पहल ने दिया इंसानियत का संदेश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
87 Views 5 Min Read 0 Comments
जन्मदिन पर जरूरतमंदों के साथ बांटी खुशियां, निस्वार्थ सेवा समिति की पहल ने दिया इंसानियत का संदेश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

छत्तीसगढ़। जन्मदिन आमतौर पर केक काटने और उत्सव मनाने का अवसर होता है, लेकिन निस्वार्थ सेवा समिति के सदस्य श्री कोमल लहरे ने अपने जन्मदिन को जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर एक यादगार दिन बना दिया।

इस अवसर पर उन्होंने किसी बड़ी पार्टी या दिखावे पर खर्च करने के बजाय जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस पहल को और भी खास बना दिया।

इस दौरान सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि केक काटने से उम्र जरूर बढ़ती है, लेकिन किसी भूखे का पेट भरने से जिंदगी का उद्देश्य और मानवता का अर्थ बढ़ता है। जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ने की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणादायक संदेश बनी।

जरूरतमंदों की खुशी ही असली उपहार

कोमल लहरे की इस पहल ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल अपने लिए खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करने का भी दिन हो सकता है।

निस्वार्थ सेवा समिति ने लोगों से अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की मदद से जोड़ें और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करें।

निस्वार्थ सेवा समिति — इंसानियत के लिए एक छोटी-सी कोशिश।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos