Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
36 Views 5 Min Read 0 Comments
जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय 

संवाददाता 

बिलासपुर 

छत्तीसगढ़ 

20/08/26

 

जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक कसावट और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग में 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग (सचिवालय) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर लिपिकीय वर्ग तक बदलाव

 

जारी तबादला सूची में विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। स्थानांतरण में संयुक्त संचालक से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के कार्मिकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

तबादला सूची के अनुसार—

 

- संयुक्त संचालक – 1 अधिकारी

- उप संचालक – 4 अधिकारी

- सहायक संचालक – 5 अधिकारी

- सहायक सूचना अधिकारी – 7 अधिकारी

- सहायक ग्रेड-1 – 1 कर्मचारी

- सहायक ग्रेड-2 – 2 कर्मचारी

- सहायक ग्रेड-3 – 2 कर्मचारी

 

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद

 

सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य शासन की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने पर जोर दिया गया है।

 

नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने नवीन कार्यस्थलों पर अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनसंपर्क विभाग के अमले में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागीय कामकाज में नई पदस्थापनाओं का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos