बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने ग्रामीण सड़कों के लिए खोला मोर्चा, क्षेत्र में गांवों के लिए 12.50 किमी सड़क व पुल निर्माण के लिए महासमुंद कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
खल्लारी। जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष तरुण व्यवहार ने क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी और बहुचर्चित मांगों को मजबूती से उठाते हुए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिला कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बागबाहरा जनपद क्षेत्र के 4 महत्वपूर्ण ग्रामीण पहुंच मार्गों और केशवा नाला में पुल निर्माण को आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
इन समस्याओं को लेकर बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने बताया कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो कई गांवों का संपर्क ही टूट जाता है। आगे श्री व्यवहार जी ने कहा कि बागबाहरा जनपद के ग्रामीण अंचलों का विकास मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आज भी कई गांवों में पक्की सड़क न होने से हमारे किसान, माता - बहनें और स्कूली बच्चों को रोज परेशानी होती है। मैंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि सड़कें और पुल शीतकालीन बजट में स्वीकृत हों। जनहित के लिए मेरा संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जब तक गांव - गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंचती, तब तक प्रयास जारी रहेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्रामीणों को बेहतर सड़क देना मेरी पहली प्राथमिकता है। गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तक मेरा प्रयास जारी रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के विष्णुदेव सरकार हमारी जनहितकारी मांग पर जरूर ध्यान देगी। इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू, पड़कीपाली के ग्रामीण, युवा भुनेश निषाद,
एवन ध्रुव, गोविन्द यादव, गंगेश ध्रुव, पंकज ध्रुव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
------------------------------------
*इन 4 बड़े कार्यों की रखी गई मांग :-*
ग्रामीण व युवाओं के उपस्थिति में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेंट मुलाकात के दौरान पड़कीपाली पहुंच मार्ग (3.50 किमी) संहित केशवानाला में पुल निर्माण सबसे बड़ी मांग, इससे गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं हाथीगढ़ से सुखरीडबरी मार्ग (3 किमी) का निर्माण होता है तो, छात्रों और मरीजों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। साथ ही सुखरीडबरी से दावनबोर्ड होते हुए अनवरपुर मार्ग (3 किमी) से दो पंचायत जुड़ सकेंगे और कृषि व्यापार बढ़ेगा। इसके अलावा खोपली से सोनपुट्टी मार्ग (3 किमी) किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में सुविधा होगी। इस तरह कुल लगभग 12.50 किमी सड़क और एक बड़े पुल की मांगों को प्रमुखता से ज्ञापन के माध्यम से रखा है
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!