गांधी लाल साहू
जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 04 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को सुना। जनदर्शन के दौरान कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत खोखरा निवासी श्रीमती निशा सूर्यवंशी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत बनारी निवासी श्री रामेश्वर प्रसाद साहू ने जमीन की मुआवजा राशि दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम जेवरा निवासी श्री मनोज कुमार केंवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!